आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत के वेंकटेश अय्यर ने 203 स्थान की छलांग लगाई है और वह अब 115वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव 35 पायदान चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन 5 स्थान ऊपर आए हैं और वह 13वें नंबर के टी20I बल्लेबाज़ हैं।