बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग का हुआ एलान, बाबर आज़म ने कोहली का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने बल्लेबाज़ों की टी20I रैंकिंग के शीर्ष पर सर्वाधिक दिन तक रहने का पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईसीसी ने ताज़ा रैंकिंग जारी करते हुए कहा कि कोहली पिछले दशक में कुल 1,013-दिन तक दुनिया के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज़ थे लेकिन बाबर अब इस संख्या को पार कर गए हैं।