inshorts

बस और यात्रियों के मलबे में दबे होने के निशान नहीं: हिमाचल में भूस्खलन पर आईटीबीपी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान में जुटी आईटीबीपी ने बताया कि सड़क साफ करने के बाद यात्रियों और बस के मलबे में दबे होने के कोई निशान नहीं मिले हैं। बकौल आईटीबीपी, टीमें अब घटनास्थल के पास की नदी की तरफ खोजबीन कर रहीं हैं। अबतक 14 लोगों को बचाया गया और 10 शव मिले।