फिलाडेल्फिया (अमेरिका) में बस का इंतज़ार कर रहे एक 14-वर्षीय लड़के को 18 बार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 2 संदिग्ध एक कार से बाहर निकले और उन्होंने समीर जेफरसन नामक लड़के का पीछा करते हुए उस पर 35 राउंड फायरिंग की। बकौल पुलिस, हत्या की वजह साफ नहीं है और जांच जारी है।