लड़की से बात करने की ज़िद पर अड़ा युवक, यूपी में रिश्तेदार के घर में खुद को मारी गोली
यूपी के बस्ती में रिश्तेदार के घर आए शिवकुमार ने युवती से बात करने की ज़िद की और इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, वह युवती से जबरन शादी करना चाहता था। मामले की जांच फिलहाल जारी है।