बस में बुज़ुर्ग यात्री ने उत्तराखंड के युवक से की छेड़छाड़, सामने आया वीडियो
उत्तराखंड के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर बस यात्रा के दौरान एक 70-वर्षीय बुज़ुर्ग द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का डरावना अनुभव साझा किया है। युवक ने घटना का वीडियो शेयर कर बताया, "वह मेरा प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश कर रहा था...मेरी उम्र के तो उसके बच्चों के भी बच्चे होंगे...मैं बहुत हैरान और डरा हुआ हूं।"