बसपा ने बिहार की काराकाट समेत 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी

बसपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुरुवार रात को जारी सूची के अनुसार, काराकाट सीट से धीरज कुमार सिंह, जहानाबाद से अरुण कुमार, सासाराम से संतोष कुमार, बक्सर से अनिल कुमार चौधरी, वैशाली से शंभू कुमार सिंह, हाजीपुर से शशि स्वराज आदि को उम्मीदवार बनाया गया है।