समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय बजट में बिहार के लिए ₹26,000 करोड़ के प्रावधान पर कहा है, "यह बहुत खुशी का दिन है क्योंकि बिहार को उसकी मांग के अनुरूप वित्तीय सहायता मिली है।" उन्होंने कहा, "इस बजट में बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया गया है।" बकौल शांभवी, इससे बिहार में विकास को और गति मिलेगी।