न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बहुत ज़्यादा बाल झड़ने पर 5 ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में आयरन और फेरिटिन टेस्ट, विटामिन डी3 टेस्ट, विटामिन बी12 टेस्ट, थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट (TSH, T3, T4) और हार्मोनल पैनल टेस्ट (esp. DHT) का नाम लिया। महाजन ने लिखा, "हमेशा शैम्पू ज़िम्मेदार नहीं होता...यह आपके शरीर पर भी निर्भर है।"