बहादुर शाह ज़फर ने खुद को बताया था 'बदनसीब बादशाह', मौत के बाद नहीं नसीब हुई थी कब्र

मुगलकाल के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर खुद को 'बदनसीब बादशाह' मानते थे। 1857 के विद्रोह में गिरफ्तारी के बाद उन्हें अंग्रेजों ने रंगून (म्यामांर) निर्वासित किया था जहां उनकी 1862 में मौत हो गई। आखिरी समय में उनकी इच्छा थी कि मौत के बाद उन्हें दिल्ली में दफनाया जाए लेकिन उन्हें रंगून में ही कब्र में दफनाया गया था।