बगहा (बिहार) में एक महिला ने बड़ी बहन पर उसके प्रमाण पत्रों के आधार पर 19-वर्षों से सरकारी शिक्षिका की नौकरी करने का आरोप लगाया है। बकौल महिला, बड़ी बहन ने 10वीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। महिला ने अपनी पहचान साबित करने के लिए राशन कार्ड, वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज़ दिखाए हैं।