बहन की शादी-दहेज के कर्ज़ ने पूरे परिवार को 'बर्बाद' कर दिया, रेडिट यूज़र ने शेयर किया संघर्ष
एक रेडिट यूज़र के मुताबिक, बहन की शादी-दहेज के कर्ज़ ने उसके परिवार को 'बर्बाद' कर दिया है। बकौल शख्स, वह कर्नाटक में नौकरी ढूंढ रहा है और मां का दिल्ली में इलाज चल रहा है जबकि गांव में छोटे भाई-बहन के पास घर में खाने को सिर्फ मुरमुरे थे तो उसने दोस्तों से उधार लेकर पैसे भेजे।