inshorts

बहन की शादी में पंत का गर्लफ्रेंड ईशा के कंधों पर हाथ रखकर डांस करने का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी बहन की शादी में गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के कंधों पर हाथ रखकर डांस करते दिख रहे हैं। ईशा भी पंत के कंधे पर हाथ रखकर डांस करती दिखीं। पंत की बहन की शादी 12 मार्च को मसूरी में हुई थी जिसमें एमएस धोनी भी शामिल हुए थे।