बहन की शादी में डांस करते हुए एमपी में 23 वर्षीय युवती की हुई मौत; वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के विदिशा में परिणीता नामक 23-वर्षीय युवती की स्टेज पर डांस करते हुए मौत हो गई और आशंका है कि युवती की मौत हार्ट अटैक से हुई है। युवती इंदौर की रहने वाली थी और विदिशा में अपनी कज़न सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। परिणीता के भाई की मौत 12-साल की उम्र में हुई थी।