बहन की सगाई में जमकर नाचे अभिषेक शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
पंजाब में अपनी बहन की सगाई में जमकर नाचते हुए क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए हैं। एक वीडियो में वह अपने होने वाले जीजा लविश ओबेरॉय और एक अन्य वीडियो में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नाचते दिख रहे हैं। इस समारोह में पंजाबी गायक रंजीत बावा ने परफॉर्म किया और कई हस्तियों ने शिरकत की।