पुलिस के अनुसार, कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद 10-वर्षीय बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, बच्ची की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे से उसकी नानी की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंडारे से लौटने में देरी होने पर बहन ने उसे डांटा था।