बहराइच में 'आदमखोर' भेड़िए की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या
बहराइच (यूपी) में एक 'आदमखोर' भेड़िए को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला है। बकौल रिपोर्ट्स, मां संग सो रहे बच्चे को भेड़िया खींचकर ले जा रहा था जिसके बाद भीड़ ने उसे घेरकर मार दिया। अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह वही छठा आदमखोर 'लंगड़ा' भेड़िया था जिसकी प्रशासन को तलाश थी।