बहराइच (यूपी) में सैयद सालार मसूद गाज़ी (गाज़ी मियां) की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया, "शांति-व्यवस्था, पहलगाम हमले और वक्फ बिल को लेकर संभावित प्रदर्शनों के मद्देनज़र फैसला लिया गया है।" बकौल रिपोर्ट्स, 500 वर्षों में पहली बार है जब मेला नहीं लगेगा।