inshorts

यूपी में झोपड़ी में सो रहे शख्स को खींच ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव

बहराइच (यूपी) स्थित कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में शख्स की मौत हो गई है। शख्स सरयू नदी किनारे झोपड़ी में सो रहा था, तभी तेंदुआ उसे खींचकर ले गया। झोपड़ी से करीब 100-मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका अधखाया शव मिला है। 2-महीने पहले भी इसी इलाके में तेंदुए ने एक बुज़ुर्ग महिला की जान ली थी।