बहस के बाद मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट ने एक-दूसरे को लगाया गले; तस्वीरें हुईं वायरल

आरसीबी के पेसर मोहम्मद सिराज और डीसी के ओपनर फिल सॉल्ट ने शनिवार को आईपीएल-2023 में मैच के बाद एक-दूसरे को गले लगाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इससे पहले सॉल्ट के बल्लेबाज़ी के दौरान उनकी व सिराज की बहस हुई थी। डीसी ने 100 गेंदों में 182-रन का लक्ष्य हासिल कर आरसीबी को 7-विकेट से हरा दिया था।