बहुत कम लोग वह हासिल कर पाए हैं जो आपके पास है: कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर युवराज

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली के भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, "यह उल्लेखनीय यात्रा रही किंग कोहली! बहुत कम लोग वह हासिल कर पाए हैं जो आपके पास है।" उन्होंने कहा, "आपने अपना सब कुछ दिया और हमेशा एक सच्चे चैंपियन की तरह खेले। आप अधिक-से-अधिक सफल हों।"