झारखंड के अजय नामक शख्स के अनुसार, उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं और गाड़ी व सारे आभूषण बेचकर परिवार उसका इलाज करा रहा है। बकौल शख्स, काफी खर्चा हो चुका है इसलिए सरकार उसे इच्छामृत्यु की इजाज़त दे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेकर बोकारो प्रशासन को अजय का इलाज कराने का आदेश दिया है।