बहुत जल्द सीएम की गिरफ्तारी होने वाली है: ईडी के केजरीवाल के आवास पर पहुंचने को लेकर सौरभ
दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचने के बाद मंत्री और 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है, "जिस तरह से पुलिस अंदर है...ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री के यहां छापा मारा गया है।" उन्होंने कहा, "बहुत जल्द मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी होने वाली है।"