बांग्लादेश का बनना सैन्य नहीं बल्कि सियासी नाकामी थी: निवर्तमान पाक सेना प्रमुख बाजवा

निवर्तमान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने विदाई समारोह में कहा कि 'पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) का बनना सैन्य नहीं बल्कि सियासी नाकामी थी'। उन्होंने कहा, "लड़ने वाली फौज की तादाद 92,000 नहीं 34,000 थी। बाकी लोग सरकार के अलग-अलग विभागों से थे। 34,000 फौजियों का मुकाबला 2.5 लाख भारतीय सैनिक व 2 लाख प्रशिक्षित मुक्तिवाहिनी से था।"