बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद कैसी है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?

टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत के बाद बांग्लादेश 33.33% अर्जित अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, न्यूज़ीलैंड 11.11% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 100% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में पहले जबकि भारत (63.09% अर्जित अंक) चौथे पायदान पर है।