बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में 9(15) रन पर आउट होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लिटन दास द्वारा फ्लाइंग कैच लेने के बाद कोहली को चौंकते हुए देखा जा सकता है। कोहली भारतीय पारी के 11वें ओवर में शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए।