बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ रुबेल हुसैन ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। रुबेल ने फेसबुक पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, "युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए मैंने रेड-बॉल फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।" गौरतलब है, रुबेल ने बांग्लादेश के लिए 27-टेस्ट मैच खेलते हुए 36-विकेट लिए हैं।