inshorts

बांग्लादेश ने इस पर कड़ी कार्रवाई की है: पूजा पंडालों में हुई तोड़फोड़ व हिंसा पर भारत

बांग्लादेश के कोमिला टाउन में भीड़ द्वारा कई दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ व हिंसा पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “बांग्लादेश सरकार ने इस पर कड़ी कार्रवाई की है। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह जारी रहेगा।” उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायोग स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।