बांग्लादेश ने एशिया कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान, शाकिब को फिर बनाया कप्तान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आगामी 27-अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम का एलान किया है। बीसीबी ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हसन एशिया कप के साथ-साथ न्यूज़ीलैंड में होने वाले ट्राई-सीरीज़ और इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भी टीम के कप्तान होंगे।