बांग्लादेश ने मंगलवार को टी20 विश्व कप 2021 के राउंड 1 के ग्रुप बी के मैच में ओमान को 26-रन से हरा दिया। टी20 विश्व कप 2021 में बांग्लादेश की यह पहली जीत है और वह इस समय अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम ने सर्वाधिक 64(50) रन बनाए जबकि मुस्तफिज़ुर रहमान ने 4-विकेट लिए।