बांग्लादेश ने रविवार को वनडे में भारत के खिलाफ 10वें विकेट के लिए अपनी सबसे बड़ी पार्टनरशिप दर्ज की। मेहदी हसन मिराज़ और मुस्ताफिज़ुर रहमान ने पहले वनडे में 51* रनों की साझेदारी कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड 1995 और 2003 में बना था जब बांग्लादेश ने वनडे में भारत के खिलाफ 10वें विकेट के लिए 25-रन जोड़े थे।