दक्षिण अफ्रीका द्वारा बांग्लादेश का टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका जारी की है। दक्षिण अफ्रीका 71.42% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि बांग्लादेश 16.66% अर्जित अंकों के साथ 8वें पर है। ऑस्ट्रेलिया 75% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है।