बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर 71 केस दर्ज; अब तक 450 से अधिक गिरफ्तार
बांग्लादेश में हाल में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक कम-से-कम 71 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, दुर्गा पूजा के बीच बीते 5 दिनों में देश में पूजा स्थलों पर हमला करने, हिंदू घरों में आग लगाने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर 450 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं।