बांग्लादेश के टी20I कप्तान व ऑल-राउंडर महमूदुल्लाह ने 35 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने 50 टेस्ट में 33.49 की औसत 2,914 रन बनाए और 43 विकेट भी लिए। उन्होंने कहा, "मैं अभी वनडे और टी20I खेलता रहूंगा और वाइट बॉल क्रिकेट में देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूंगा।"