बांग्लादेशी छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए शेख हसीना ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बांग्लादेशी छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "हमारे कई छात्र वहां (यूक्रेन) फंस गए थे और वे आश्रय के लिए पोलैंड आए थे। लेकिन जब भारतीय छात्रों को निकाला गया...तब वे हमारे छात्रों को भी स्वदेश वापस लेकर आए।"