बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है और उन्हें 71 लाल गुलाबों वाला बुके भेजा है। बुके पर मेसेज लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो, बधाई और शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।" गौरतलब है, बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 20 दिवसीय कार्यक्रम 'सेवा और समर्पण अभियान' शुरू किया है।