बांग्लादेशी पीएम ने राजघाट जाकर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 50 साल पहले मेरे पिता आए थे

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को राजघाट (दिल्ली) जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां विज़िटर बुक में लिखा, "50 साल पहले मेरे पिता, बांग्लादेश के राष्ट्रपिता, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान भी गांधी जी को श्रद्धांजलि देने राजघाट आए थे।" उन्होंने लिखा, "भारत के राष्ट्रपिता गांधी जी ने अपना पूरा जीवन अहिंसा को समर्पित कर दिया।"