बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम अनर की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शव के टुकड़े करने से पहले उनका मुंह तकिए से दबाकर उनकी हत्या की गई थी। बकौल अधिकारी, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सियाम ने बताया है कि सांसद की हत्या करने के मामले में एक महिला भी शामिल थी।