बांदा (उत्तर प्रदेश) में एक 25-वर्षीय युवक द्वारा विवाहित प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए और मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी उसके घरवालों ने जनवरी 2024 में करा दी थी।