बांस के स्ट्रेचर पर मेघालय में गर्भवती को पहुंचाया गया 5 किमी दूर अस्पताल, सामने आया वीडियो

मेघालय के री-भोई ज़िले में सोमवार को ऐम्बुलेंस के अभाव में एक गर्भवती महिला को बांस के स्ट्रेचर पर करीब 5 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। पथरखमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सी. लेंगडोह ने बताया कि महिला ने 4-किलोग्राम से अधिक वज़न की बच्ची को जन्म दिया व जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।