बाइक में पेट्रोल भरवाने के दौरान महाराष्ट्र में लगी आग, मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था राइडर
महाराष्ट्र के अहमदनगर हाईवे के एक पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें पेट्रोल भरवाने के दौरान राइडर द्वारा फोन इस्तेमाल करने पर बाइक में अचानक आग लगती हुई दिख रही है। हालांकि, इस घटना में बाइक राइडर और पेट्रोल पंप कर्मी की तत्परता की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।