inshorts

बाइडन ने पुतिन से की बातचीत, कहा- यूक्रेन पर हमले की चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

वाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों के जमावड़े को हटाने के लिए कहा। बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर यूक्रेन पर हमला होता है तो...अमेरिका और उसके सहयोगी दृढ़ता से इसका जवाब देंगे और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।"