inshorts

बाइडन ने 'भारत में 5 रिश्तेदारों का पता चलने' पर किया मज़ाक; पीएम मोदी ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'अपने भारतीय रिश्तेदारों का पता चलने' को लेकर मज़ाक में कहा कि उन्हें भारतीय मीडिया से भारत में 5 बाइडन होने का पता चला था। उन्होंने कहा कि वह भारतीय रिश्तेदारों को नहीं ढूंढ पाए जिसपर पीएम मोदी ने कहा, "मैं कुछ कागज़ात लाया हूं, हो सकता है...आपके...काम आएं।"