बाइडन परिवार के नए सदस्य से मिलिए: अपने नए कुत्ते का वीडियो शेयर करते हुए यूएस राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्विटर पर कमांडर नामक अपने नए जर्मन शेपर्ड कुत्ते का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बाइडन परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलिए।" गौरतलब है, जून में बाइडन परिवार के 13-वर्षीय कुत्ते चैंप की मौत हो गई थी। वाइट हाउस ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि बाइडन परिवार जनवरी में एक बिल्ली भी लेगा।