बाउंड्री लाइन के पास पंत के 'आराम करने' की तस्वीर हुई वायरल, फैन्स ने बनाए मीम

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बाउंड्री लाइन के पास ऋषभ पंत के 'आराम करने' की तस्वीर वायरल हो गई है। फैन्स ने इस पर मीम बनाए जिनमें से एक में लिखा था, "बहन की शादी में विदाई के बाद हम भाई।" एक अन्य में लिखा था, "ट्रेन के आने से 4 घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर मेरा परिवार।"