बाएं पैर में थी चोट, डॉक्टर ने की दाएं पैर की सर्जरी: केरल की महिला
कोझिकोड (केरल) की 60-वर्षीय महिला का आरोप है कि उनके बाएं पैर में चोट थी लेकिन एक अस्पताल के डॉक्टर ने दाएं पैर की सर्जरी कर दी। महिला के रिश्तेदारों के मुताबिक, डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की है। वहीं, अस्पताल ने कहा कि महिला के दोनों पैरों में दिक्कत थी जिसकी जानकारी सर्जरी से पहले उन्हें दी गई थी।