बागी शिवसेना विधायकों को एससी से राहत, 12 जुलाई तक दे पाएंगे अयोग्यता नोटिस का जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के बागी शिवसेना विधायकों को राहत देते हुए डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवाल के नोटिस पर उनके द्वारा जवाब देने की समयसीमा को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। झिरवाल ने 16 विधायकों को नोटिस भेजकर आज शाम 5:30 बजे तक जवाब देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट अब 11 जुलाई को मामले पर अगली सुनवाई करेगा।