बाघों की संख्या को लेकर सर्वे कर रही वनकर्मी को महाराष्ट्र में घसीटकर ले गई बाघिन, ली जान

एक अधिकारी ने बताया है कि चंद्रपुर (महाराष्ट्र) स्थित ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या पता करने के लिए सर्वे कर रही एक महिला वनरक्षक को शनिवार सुबह बाघिन ने मार दिया। अधिकारी के अनुसार, बाघिन वनकर्मी को घसीटकर घने जंगल में ले गई थी जिसके बाद शव ढूंढकर ऑटोप्सी के लिए भेजा गया।