उद्योगपति हर्ष गोयनका द्वारा ट्वीट की गई सूची के मुताबिक, $1,920 बिलियन बाज़ार पूंजीकरण वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट ($1,209 बिलियन) के सीईओ सुंदर पिचाई और नोवार्तिस ($182 बिलियन) के सीईओ वसंत नरसिम्हन भारतीय मूल के हैं। वहीं, एडोबी ($163 बिलियन) के सीईओ शांतनु नारायण और आईबीएम ($122 बिलियन) के सीईओ अरविंद कृष्णा भी भारतीय मूल के हैं।