उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रोलरकोस्टर राइड का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "बाज़ार में एक आम दिन। कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं।" उनका ट्वीट सोमवार को 1,747 अंक टूटे सेंसेक्स के मंगलवार को 1,736 अंक छलांग लगाने के बाद आया है। सेंसेक्स ने मंगलवार को एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ एकदिनी प्रदर्शन दर्ज किया।